- Hindi News
- Local
- Bihar
- Gaya
- Kailash Kher Will Give A Presentation On The First Day In Three day Buddhist Festival; Bhaskar Latest News
गयाएक घंटा पहले
दो साल बाद इस बार बौद्ध महोत्सव बोधगया में होने जा रहा है। महोत्सव तीन दिनों तक चलेगा। इस बौद्ध महोत्सव में अंतरराष्ट्रीय कलाकारों से लेकर स्थानीय कलाकारों को भी मौका दिया जा रहा है। यही नहीं नौ राज्यों का ग्राम श्री मेला भी लगेगा। सभी नौ राज्य के प्रोडक्ट्स मेला में आम अवाम के लिए उपलब्ध होंगे।
इसके अलावा बोधगया से ढुंगेश्वरी तक ज्ञान यात्रा भी निकाली जाएगी। यह यात्रा पैदल होगी। कवि सम्मेलन, महिला महोत्सव, व्यंजन मेला और स्थानीय बच्चों के बीच एक प्रतियोगिता भी कराई जाएगी। यह जानकारी गया डीएम डॉ त्यागराजन ने मीडिया को दी।
डीएम ने बताया कि इस वर्ष छह देशों के इंटरनेशनल आर्टिस्ट बौद्ध महोत्सव में शिरकत करेंगे। इस वर्ष पहली बार टॉक शो का आयोजन किया जा रहा है जिसमें बच्चों के आइक्यू लेवन का टेस्ट किया जाएगा। बौद्ध महोत्सव का अधिक से अधिक प्रचार हो। इसके लिए एक एप भी तैयार किया जा रहा है। इसके अलावा तथागत नामक पुस्तिका का भी मुद्रण कराया जा रहा है। यह पुस्तिका बौद्ध महोत्सव को दर्शाता है।
खास बात यह कि बौद्ध महोत्सव का अधिक से अधिक पर्यटक व आम लोग आनंद लें। इस बात का भी ख्याल रखा जा रहा है। इसके तहत नोड वन से महाबोधि मंदिर के समीप 50 निशुल्क ई रिक्शा की व्यवस्था की जा रही है। इसके अलावा 10 बसों की भी व्यवस्था की जा रही है जो गया से बोधगया के लिए चलेगी।
साथ ही दोमुहान से महाबोधि मंदिर तक कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत और जिला प्रशासन द्वारा आकर्षक लाइटों से भव्य रूप से सजाया जाएगा। उन्होंने बताया कि 27 जनवरी को कैलाश खेर की प्रस्तुति होगी। वहीं 28 को आनंद राज आनंद की प्रस्तुति होगी। 29 जनवरी को श्रद्धा पंडित की प्रस्तुति होगी।