मधुबनी3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
बिहार सरकार के जलसंसाधन मंत्री संजय झा का नागरिक अभिनंदन पद्मा पंचायत भवन में था। कार्यकर्ताओं ने इसकी पूरी तैयारी कर ली थी। पर वे किसी कारणवश उस कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके। पद्मा अवश्य आए लेकिन उनका काफिला एनएच पर ही लगा रहा। लोगों ने कार्यक्रम में भाग लेने का आग्रह किया। पर वे अपरिहार्य कारण बताकर कार्यक्रम में भाग नहीं ले सके। आयोजक आशुतोष मिश्रा ने कहा कि तयशुदा कार्यक्रम था पर वे कार्यक्रम में आए नही। कुछ कार्यकर्ताओं ने एनएच पर ही माला पहनाकर उनका स्वागत किया। नागरिक अभिनंदन की पूरी तैयारी कर ली गई थी। सैकड़ों लोग इस कार्यक्रम की सफलता के लिए प्रखंड क्षेत्र के कोने-कोने से आए थे। मौके पर मुखिया सूजित कुमार पासवान, मुखिया अशोक मंडल, हेमंत कुमार मिश्रा, संतोष गुप्ता, युगलकिशोर झा, हृदयनारायण मिश्रा सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।