भागलपुर15 मिनट पहले
पोस्टर फाड़ते
शाहरुख खान की पठान मूवी भागलपुर के दीपप्रभा सिनेमा हॉल में भी लगने जा रही है। वहीं इसके रिलीज के पूर्व हिन्दू संगठनों के युवाओं ने सिनेमा हॉल में लगे पोस्टरों को फाड़ कर आग लगा दिया। साथ ही फ़िल्म चलेगा हॉल जलेगा का नारा लगाया है। कई हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ता पठान फ़िल्म नहीं दिखाये जाने पर अड़ी है। युवाओं ने कहा की हिंदुत्व से समझौता नहीं किया जा सकता है। जो भी तत्त्व सनातन संस्कृति का विरोध करेगा उसे भागलपुर समेत पूरे भारत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
किसी भी सिनेमाघरों में नहीं लगेगा
पठान सिनेमा भागलपुर के किसी भी सिनेमाघरों में नहीं लगने दिया जाएगा। इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। इस दौरान दिप्रभा सिनेमा हॉल में लगे पठान फ़िल्म का पोस्टर फाड़ कर जला दिया गया। संगठन के कुणाल सिंह ने बताया कि इसमें सनातन के खिलाफ दृश्य दर्शाया गया है। सनातन धर्म को नीचा दिखाने का काम किया गया है। संगठन इसका पुरजोर विरोध करेगी।
फ़िल्म का विरोध करते हुए पोस्टर जलाया
वहीं इसको लेकर मैनेजर ललन सिंह ने कहा कि कुछ असामाजिक तत्वों ने फ़िल्म का विरोध करते हुए पोस्टर जलाया है। पठान फ़िल्म को लगाया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ स्थानीय थाना और एसएससपी को आवेदन दिया गया है। प्रशासन ने आश्वस्त किया है कि सुरक्षा दी जाएगी। कड़ी सुरक्षा के बीच पठान फ़िल्म चलाया जाएगा।