नीमचक बथानी4 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
नीमचक बथानी के एसडीपीओ विनय कुमार शर्मा को अति विशिष्ट राष्ट्रपति पुलिस सम्मान से नवाजा गया है। माननीय राष्ट्रपति से मिलने वाला यह सम्मान हर वर्ष ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और जनता के प्रति समर्पित होकर अपने कर्तव्यों के निर्वहन के लिए पुलिस पदाधिकारी को दिया जाता है। 20 चर्चित आईपीएस के साथ इनका भी नाम बिहार सरकार के द्वारा भेजी गई।
अंतिम रूप से कई स्तर पर जांच के बाद इस सम्मान के लिए इन्हें चुना गया। डॉ. शर्मा को राष्ट्रपति से 2017 में सराहनीय सेवा पदक, 2018 में वीरता पदक, 2019 में आंतरिक सुरक्षा पदक दिया जा चुका है। साथ ही राज्य सरकार के द्वारा भी कई बार इन्हें सम्मानित किया जा चुका है।
खबरें और भी हैं…
Contents
hide