नालंदा41 मिनट पहले
RCP सिंह ने CM नीतीश पर बोला हमला।
नालंदा में कर्पूरी ठाकुर जयंती समारोह में पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने कहा कि महागठबंधन समाप्त हो चुकी है।जदयू समाप्त हो चुकी है, कमजोर होने की बात ही कहां है। नीतीश कुमार अपने बुने जाल में फंस गए हैं।
उन्होंने यह बात जिले के के रहुई प्रखंड के सोनसा हाई स्कूल मैदान में मंगलवार में कही। उन्होंने यह बात उपेंद्र कुशवाहा के जदयू को कमजोर किए जाने के बयान पर कही।

जयंती समारोह के बहाने पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने फिर से नीतीश कुमार पर जुबानी प्रहार किया।
उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ताकत समाप्त हो चुकी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने ही बुने जाल में फंस गए हैं। उपेंद्र कुशवाहा और नीतीश कुमार दोनों प्रतिदिन एक दूसरे के यहां चाय पीते थे। इतना ही नहीं दोनों खुब गुफ्तगू किया करते थे, लेकिन आज हालात देख लीजिए क्या हो गया है। दोनों अलग-थलग पड़ गए हैं।
नीतीश कुमार का पूरा कुनबा अब समाप्त हो चुका है। सीएम नीतीश कुमार सभी का उपयोग करते हैं। उसके बाद अलग रास्ता अपना लेते हैं। बिहार की जनता ने एनडीए को समर्थन दिया था। आरजेडी के नेताओं ने सवर्णों के ऊपर छींटाकशी के मामले में आरसीपी सिंह ने कहा कि यह बहुत ही दुर्भाग्य की बात है।
जातीय जनगणना पर भी घेरा
आरसीपी सिंह यहीं नहीं रुके उन्होंने जातीय जनगणना को लेकर भी सरकार को घेरा। कहा कि नीतीश कुमार कहते हैं कि जातीय जनगणना से साइंटिफिक डाटा निकलेगा। उससे निर्णय लेने में आसानी होगी। इतना तो उन्हें पता होगा कि बिहार में किसकी आबादी है और आज बिहार में जदयू का राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन हैं।
रामचरित मानस को लेकर दिए गए विवादित टिप्पणी पर भी आरसीपी सिंह ने कहा कि उनका काम सिर्फ लोगों को तोड़ना है।