दरभंगाएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से पराक्रम दिवस के अवसर पर नागेंद्र झा महिला महाविद्यालय मैं निबंध एवं पोस्टर बनाने की प्रतियोगिता का आयोजन एनएसएस की कार्यक्रम पदाधिकारी सरोज राय के नेतृत्व में हुअा। इस मौके पर प्रधानाचार्य डाॅ ऋषि कुमार राय, सुधा ठाकुर, डॉ वीणा मिश्रा, डॉ रंजना झा, डॉक्टर सुधा झा, डॉ वाणी चौधरी, डॉक्टर भुवनेश्वर मिश्रा, प्रो कुमकुम झा, और रजत रंजन मौजूद थे। इस प्रतियोगिता में रिया राज, रश्मि कुमारी, मुनमुन कुमारी, शिवानी कुमारी ,अदिति, ममता, रूणा,अंशु, सुमेधा, एवं रश्मि राज ने भाग लिया। निबंध में रश्मि राज प्रथम स्थान पर, रिया राज दूसरे स्थान पर एवं शिवानी और मुनमुन कुमारी तीसरे स्थान पर है।पोस्टर पेंटिंग में रिया राज प्रथम स्थान पर रही और दूसरे स्थान पर रश्मि राज दूसरे स्थान पे रही एवं मुनमुन कुमारी और शिवानी कुमारी तृतीय स्थान पर रहे।