बक्सर42 मिनट पहले
बक्सर जिले के चौसा में निर्माणाधीन 1320 मेगावाट थर्मल पावर का अवरुद्ध कार्य अब बहुत जल्द तेजी पकड़ेगा। इसके लिए युद्धस्तर पर काम सुचार करने के लिए प्रशासनिक तैयारी तेज कर दी गई है। 11 जनवरी वाली घटना फिर से दोहराई न जाये इसके सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त किया जा रहा है। मंगलवार को थर्मल पावर परिसर में शाहाबाद रेंज के DIG नवीन चन्द्र झा पहुंचे। कंपनी अधिकारियों के साथ अहम बैठक किया। इस दौरान अतिरिक्त 200 पुलिस बल को कंपनी की सुरक्षा में लगाए जाने की बात कही गई। जिसकी मूलभूत सुविधाओं से लैस रहने, खाने की व्यवस्था कंपनी को करनी है।
DIG ने एक दिन पहले कंपनी के पूरे परिसर का भ्रमण कर चुके एसपी मनीष कुमार से फीडबैक भी लिया। परिसर में आठ प्वाइंट पर पुलिस बल की तैनाती की बात कही गई। जहां पर अतिरिक्त बल को रखने की जानकारी दी गई। उसका निरीक्षण स्वंय डीआईजी द्वारा किया गया। कमी दिखाई दिया उसके लिए SP और कंपनी के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये।
11 जनवरी को थर्मल पावर परिसर के पास हुए उपद्रव के बाद 9 दिनों से काम पूरी तरह ठप था। लेकिन जिला प्रशासन के प्रयास एवं सहयोग से वस्तु स्थिति सामान्य होती जा रही है। घटना के बाद दो बार DIG के आने से एसटीपीएल एवं एलएंडटी के अधिकारियों का मनोबल बढ़ा रहा है। कार्य की रफ्तार धीमी रहने के कारण कंपनी को रोजाना करोड़ों रुपयों का घाटा हो रहा है।
DIG नवीन चंद्रा झा ने बताया कि कुछ दिन पूर्व इस तैयार किये जा रहे प्लांट में कुछ समस्या आई थी। जिससे कार्य रुक गया था। धीरे धीरे कुछ कार्य प्रारंभ हुए है। लेकिन सौ प्रतिशत कार्य अभी प्रारम्भ नही हो पाया है। कार्य सुचारु से चले इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ हो। इसके लिए कितने पुलिस बल की आवश्यकता होगी इसी के आकलन लिए यहां पहुंचा हूं। परिसर की आसपास के जगहों का निरीक्षण भी किया गया है।