मधुबनी3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
- डॉ. एनसी कॉलेज में डॉ. नीलांबर की आदमकद प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
स्थानीय कटैया रोड स्थित डॉ. एनसी कॉलेज में रात्रि विश्राम करने के बाद कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल नेता व कार्यकर्ता सोमवार को बेनीपट्टी से पुपरी सीतामढ़ी जिला के लिए विदा हुए। डॉ. एनसी कॉलेज में स्व. डॉ. नीलांबर चौधरी की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं कॉलेज प्रांगण में झंडोत्तोलन करने के बाद कांग्रेस की पदयात्रा सीतामढ़ी के लिए विदा हुई। बेनीपट्टी के कटैया रोड, इंदिरा चौक, डाकबंगला मोड़, विद्यापति चौक, बेहटा बाजार, अंबेडकर चौक, अनुमंडल कार्यालय, बनकट्टा, सौली, पाली, नजरा, बसैठ, मकिया व अगरोपट्टी एसएच 52 पथ होते हुए पदयात्रा पुपरी सीतामढ़ी जिला क्षेत्र में प्रवेश कर गई। बेनीपट्टी में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में कांग्रेस के बिहार प्रभारी भक्तचरण दास, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह, पूर्व मंत्री कृपानाथ पाठक, विधायक दल के नेता अजित शर्मा, भारत जोड़ो यात्रा के बिहार प्रदेश संयोजक डॉ. अवधेश प्रसाद सिंह, पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री डॉ. शकील अहमद, पूर्व मंत्री डॉ. मदन मोहन झा, पूर्व विधायक भावना झा, विधायक चुन्नू सिंह, विधायक आनंद माधव, जिला कांग्रेस अध्यक्ष शीतलांबर झा, कांग्रेस के प्रदेश प्रतिनिधि नलनी रंजन झा उर्फ रूपन, सुभाष झा ननकू, प्रखंड उप प्रमुख अशोक कुमार चौधरी, प्रो. मीनू पाठक, प्रो. केसी पाठक, सुनील झा, जिला परिषद सदस्या अलका झा, मुकेश झा, बैद्यनाथ झा, अभिषेक झा, उपेंद्र सिंह, विनायक सिंह, शिवचंद्र झा आदि शामिल हुए।