नालंदा2 घंटे पहले
नालंदा में बदमाशों की ओर से सोमवार को पिता-पुत्र पर हमला करने की योजना को ग्रामीणों ने विफल कर दिया है। मामला हिलसा प्रखंड के अरपा पंचायत के पूर्व मुखिया पति अजित सिंह से जुड़ा हुआ है। जिनपर एक बार फिर से बदमाशो के द्वारा जानलेवा हमला किये जाने का मामला सामने आया है।
इस बार हमला करने के पूर्व ग्रामीणों ने गोली पिस्तौल के साथ पिता-पुत्र को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। घटना के संदर्भ में बताया जा रहा है कि सोमवार की दोपहर में पूर्व मुखिया पति अजित सिंह अपने घर के पास बैठे थे।
तभी गांव के ही शिवकुमार मिस्त्री एवं साथ मे उनके पुत्र दारा मिस्त्री हाथ मे पिस्तौल लेकर पूर्व मुखिया के घर की ओर जा रहा था। तभी ग्रामीणों को उसके हाथ मे पिस्तौल पर नजर पड़ गई एवं उनकी मंशा को भांपते हुए हिम्मत जुटाकर दोनो को ग्रामीणों ने पकड़ लिया।
इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल घटना का कारण स्पस्ट नही हो पा रहा है। इससे पहले भी पूर्व मुखिया पर कई बार जानलेवा हमला करने के साथ साथ गोली तक मारी गयी है। बीते साल 4 जुलाई 2022 को दिनदहाड़े बदमाशो ने पूर्व मुखिया पति अजित सिंह को गोली मारकर जख्मी कर दिया था।
वहीं, इस मामले में हिलसा थाना अध्यक्ष ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा पुलिस को हथियार दिया गया है। पिता पुत्र को हिरासत में लेकर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है एवं घटना के कारणों का पता लगा रही है।