मुजफ्फरपुर7 मिनट पहले
अजय की फाइल फोटो।
मुजफ्फरपुर मे गायब उप मुखिया के जेठ अजय महतो को पुलिस ने बरामद कर लिया है। उसे मुजफ्फरपुर जंक्शन से बरामद किया गया है। वह बीते तीन दिनों से गायब था। वे औराई के रतवारा पंचायत की उप मुखिया शैल देवी के जेठ हैं। उनके परिजनों ने अपहरण की धारा मे FIR दर्ज कराई थी।
इसके बाद उसे जंक्शन से बरामद किया गया। इसकी पुष्टि डीएसपी पूर्वी मनोज पांडेय ने की है। उससे पुलिस पूछताछ कर रही है। हालांकि, अबतक उसके अपहरण करने की बात सामने नही है। पुलिस का कहना है की उसका आज यानी सोमवार को कोर्ट मे बयान दर्ज कराया जायेगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी। मामले में डीएसपी ने बताया कि अजय के गायब होने के बाद बीते तीन दिनों से उपद्रव की साजिश रची जा रही थी।
बताते चलें कि रतवारा मे शिलापट तोड़ने के विवाद के बाद पंचायत की उप मुखिया का जेठ गायब हो गया था। उनकी पत्नी ने मामले मे अपहरण की धारा मे प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसमें उन्होंने आशंका जताया था की अजय का अपहरण कर लिया गया है।
उन्होंने इलाके के ही बाप-बेटे को आरोपित बनाया था। वहीं, उसके गायब होने के बाद अजय की बाइक उसी जगह मिली थी, जहां शिलापट था। पुलिस ने बाइक जब्त की थी। अब, पुलिस अजय को बरामद कर लिया है। उसका कोर्ट मे बयान दर्ज कराया जायेगा। जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी।