अरवलएक घंटा पहले
अरवल में शान से फहराया गया तिरंगा
अरवल में 74 वां गणतंत्र दिवस गुरुवार को धूमधाम से मनाया गया। जिलाधिकारी जे प्रियदर्शनी ने गांधी मैदान में मुख्य कार्यक्रम में ध्वजारोहण किया। वहीं मुख्यालय स्थित अपने आवास व समाहरणालय पर तिरंगा फहराया। एसपी मोहम्मद कासिम ने पुलिस लाइन में झंडा तोलन किया। जिला कलेक्ट्रेट में बने महात्मा गांधी के मूर्ति पर डीएम के साथ विभिन्न राजनीतिक दलों के लोगों ने माल्यार्पण किया इसके बाद डीएम और एसपी ने सदर प्रखंड परिसर में बने स्वतंत्रता सेनानियों के सिलापट पर पुष्प अर्पित की और उन्हें श्रद्धांजलि दी इसके बाद उन्होंने बाबा भीमराव अंबेडकर के मूर्ति पर माल्यार्पण किया और मुख्य कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गांधी मैदान पहुंचे।
एसपी और डीएम ने ली परेड की सलामी
गांधी मैदान में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में पुलिस विभाग की ओर से भव्य परेड का आयोजन किया गया था। रंगरूटों की टोलियों ने परेड में चुस्ती-फुर्ती व देश भक्ति की भावना का प्रदर्शन दिया। डीएम ने एसपी मोहम्मद कासिम के साथ खुली जिप्सी में सवार होकर परेड की सलामी ली। वहीं रंगरूटों का उत्साहवर्धन भी किया। इसके बाद लोगों को डीएम ने संविधान की प्रस्तावना की प्रतिज्ञा दिलाई।दिन-प्रतिदिन हमारा प्रजातंत्र और मजबूत व परिपक्व होता जा रहा है। मानव मूल्य, नागरिक अधिकार और पारदर्शिता इन सब मूल्यों में लगातार उल्लेखनीय प्रगति हो रही है। यह अवसर स्वतंत्रता संग्राम के वीरों को स्मरण करने का भी है। साथ में उनके कृत्यों एवं आदर्शों को आत्मसात करने का अवसर भी देता है। आर्थिक, सामाजिक, शैक्षणिक रूप से वंचित तबकों के उत्थान का प्रयास करना चाहिए
जिले में तेजी से हो रहा है विकास- डीएम
कार्यक्रम के दौरान डीएम ने बताया कि जिले में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं उन्होंने बताया कि 30 महादलित दोनों पर सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कराया गया है वही 45551 परिवारों को शौचालय के लिए प्रोत्साहन राशि दी गई है इसके अलावा उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना में काफी तेजी से काम किए जा रहे हैं जिससे गरीबों को पक्का मकान नसीब हो रहा है। 900858 लाभुकों को खाते में राशि डाली गई है। इसके अलावा उन्होंने कई विकासकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी।