- Hindi News
- Local
- Bihar
- Patna
- Women’s Helpline childline Numbers Will Be Connected To Dial 112, Police Will Reach In 5 Minutes On Asking For Help
पटना2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

अब महिला या बच्चों के साथ किसी तरह की हिंसा होती है तो पुलिस पांच मिनट के अंदर घटनास्थल पर पहुंचेगी। डायल 112 से अब महिला हेल्पलाइन नंबर 181 और चाइल्ड लाइन नंबर 1098 को जोड़ा जाएगा। सीडैक ने इसके लिए सॉफ्टवेयर डेवलप किया है। महिला हेल्पलाइन नंबर 181 पर कोई महिला मारपीट, छेड़खानी या किसी तरह की शिकायत करती है तो यह कॉल अपने आप डायल 112 पर डायवर्ट हो जाएगा। कॉल आते ही पांच मिनट के अंदर डायल 112 की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर महिला को सहायता पहुंचाएगी। महिला एवं बाल विकास निगम की ओर से यह पहल की गई है।
राज्य के 210 थानों में महिला विशेष कोषांग अगले माह से
पटना | कहा जाता है कि दु:ख दर्द कहने से ही आधी हो जाती है। बात जब घरेलू हिंसा की होती है ताे आधी पीड़ा को बातों से हल की जा सकती है। इसी सोच के साथ राज्य के 210 थानों में घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं की व्यथा सुनने के लिए महिला विशेष कोषांग खुल जाएंगे। इन थानों के लिए सभी महिला काउंसलर का इंटरव्यू हो चुका है।
महिला विशेष कोषांग थाने में आने वाली घरेलू हिंसा एवं अन्य मामलों में पीड़ित महिलाओं को अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने तथा परामर्श के माध्यम से मामलों के त्वरित एवं निष्पादन, आवश्यकता अनुसार केस दर्ज कराने में सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से महिला विशेष कोषांग को राज्य की प्रमुख योजना मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना के तहत काउंसलर बहाल किए जा रहे हैं।
पटना जिला के 23 पुलिस थानों में महिला विशेष कोषांग की स्थापना की गई है। निगम द्वारा प्रत्येक महिला विशेष कोषांग में एक परामर्शी की नियुक्ति की गई है। राज्य के 210 अंचल थानों के लिए भी दो वरीय परामर्शी की नियुक्ति की कार्रवाई की जा रही है।