सासाराम (रोहतास)एक घंटा पहले
मिस इंडिया 2023 प्रतियोगिता के दूसरे दौर में बिहार की भैरवी सिंह (23) ने जगह बनाई है। टॉप-6 में रोहतास की भैरवी सिंह का भी नाम है। भैरवी काराकाट के खैराडीह गांव निवासी व्यवसायी विनोद सिंह की बेटी है। मिस इंडिया 2023 के दूसरे राउंड में पहुंच गई हैं। कोलकाता में आयोजित ईस्ट इंडिया प्रतियोगिता में टॉप-6 प्रतियोगी सफल रही हैं, इसमें भैरवी सिंह भी शामिल हैं। भैरवी की इस उपलब्धि पर परिवार के साथ-साथ गांव में भी खुशी है…सब उनके आगे की सफलता की दुआ कर रहे हैं।
भैरवी का परिवार फिलहाल पटना में रहता हैं। उनके पिता व्यवसायी हैं…जबकि मां कॉलेज में पढ़ाती हैं। भैरवी की आरंभिक पढ़ाई सेंट माइकल अकादमी, पटना में हुई है। 23 साल की भैरवी फिलहाल दिल्ली में गुरु गांविंद सिंह, इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय से कानून की पढाई कर रही हैं। परिवार के अनुसार भैरवी पढ़ाई के साथ मॉडलिंग एवं सौंदर्य प्रतियोगिता में भी भाग ले रही हैं। उन्होंने मिस इंडिया 2022 में भी दिल्ली में भागीदारी की थी, लेकिन प्रथम राउंड क्लीयर नहीं कर पाई थी।

इस बार इस्ट जोन से मिस इंडिया 2023 में भाग लेने का फैसला किया। गत दिनों कोलकाता में आयोजित मिस इंडिया 2023 के फर्स्ट राउंड में वे सफल रही हैं। बताते हैं कि बिहार से 35 प्रतियागियों ने फर्स्ट राउंड में भाग लिया, जिसमें 6 अगले राउंड के लिए चुनी गई हैं, जिसमें भैरवी भी शामिल हैं।
बताते हैं कि व्यवसायी विनोद सिंह की दो बेटी और एक बेटा है जिसमें भैरवी दूसरे नंबर पर है। भैरवी की पहली सदस्य जो सौंदर्य प्रतियोगिता में भागीदारी कर रही हैं और मिस इंडिया जैसी प्रतियोगिता के दूसरे राउंड में पहुंच गई हैं। वे दूसरे राउंड में भाग लेने के लिए मुंबई रवाना हो चुकी हैं। दूसरा राउंड मुंबई में 8 फरवरी 2023 को शुरू होगा, जिसमें भैरवी सिंह के सफलता की उम्मीद जताई जा रही है।