भागलपुर36 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

फाइल फोटो।
सदर अस्पताल की आउटसाेर्स एजेंसी की महिला सफाई कर्मचारी 42 वर्षीया बिजली की शुक्रवार काे सांप के काटने से माैत हाे गई। सुल्तानगंज स्थित अपने घर में गुरुवार की रात साेई थी। रात करीब ढाई बजे उसे सांप ने काट लिया। सांप काे घर वालाें ने मार दिया और बिजली काे झाड़फूंक के लिए किसी के यहां लेकर चले गए। बाद में हालत गंभीर हाेते देख शुक्रवार की सुबह 10.30 बजे सदर अस्पताल लाया।
यहां डाॅ. मनाेज गुप्ता ने जांच की ताे उसकी माैत हाे चुकी थी। हेल्थ मैनेजर जावेद मंजूर करीमी ने मृतक के पुत्र काे पाेस्टमार्टम कराने की सलाह दी, ताकि सरकार से चार लाख रुपए मुआवजा मिल सके पर वे लाेग तैयार नहीं हुए।
सांप काटे ताे यहां से लें सहायता
जीवन जागृति साेसाइटी की ओर से सर्पदंश के मरीजाें के लिए एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। जिसमें काॅल करने पर उन्हें उचित सलाह देकर अस्पताल में भर्ती कराया जाता है। परिवार काे मुआवजा भी दिलाया जाता है। 7667311347 पर काॅल करने पर सहायता मिलेगी। संस्था के कार्यकारी अध्यक्ष डाॅ. अजय कुमार सिंह ने बताया कि सांप काटने पर तुरंत अस्पताल जाना चाहिए। झाड़फूंक में समय बर्बाद करना घातक है। माैत हाेने पर पाेस्टमार्टम करवाना जरूरी है, तभी मुआवजा मिल पाएगा।