छपरा5 घंटे पहले
छपरा के आमनौर मकेर थाना क्षेत्र के सीमावर्ती पहाड़पुर चंवर से शुक्रवार की रात दो शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई थी। दोनों शव की पहचान हो गई है। दोनों मृतक अपराधिक छवि के बताए जा रहे हैं। जो कुछ दिन पहले जेल से छूट कर आए थे। युवकों की हत्या गला दबाकर की गई है। मिले शव की पहचान पड़ोसी जिला मुजफ्फरपुर के देवरिया थाना अंतर्गत भरथरी गांव निवासी विनोद साहनी पिता संतलाल साहनी और दूसरे व्यक्ति की पहचान सारण जिला के मढ़ौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सिल्हौरी निवासी टीमल राय (27वर्ष) पिता जज राय के रूप में हुआ है।
शव की पहचान हो जाने के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया। दोनों युवकों पर अलग-अलग थाने में प्राथमिकी दर्ज है। और दोनों युवक कुछ दिन पहले ही जेल से छूट कर आए हैं।
घटना के बारे में जानकारी देते हुए मढ़ौरा डीएसपी इंद्रजीत बैठा ने बताया कि शुक्रवार के देर शाम दो युवको का शव पहाड़पुर चंवर में मिलने के बाद घटनास्थल पहुँची पुलिस जांच में जुट गई। शव की पहचान नही हो पा रही थी। सोशल मीडिया और स्थानीय लोगो के मदद से शव की पहचान की गई। दोनो मृतक आपराधिक क्षवि के बताए जा रहे है। दोनो युवक की हत्या गला घोंटकर किया जाना प्रतीत हो रहा है। हत्या वे कारणों का खुलासा नही हो सका है। लेकिन आपसी वर्चस्व और विवाद में हत्या किए जाने की आशंका जाहिर किया जा रहा है।
दोनो युवको का मोबाइल गायब है। मोबाइल के आधार पर पुलिस मामले के अनुसंधान में जुटी हुई है।जल्द ही खुलासा कर लिया जाएगा। मृतक टीमल राय लूट के मामले में जेल से छूटकर आया था।जबकि विनोद साहनी आर्म्स एक्ट में जेल में बढ़ था जो विगत कुछ दिन पहले जेल से छूटकर आय था। पुलिस दोनो युवको के मामले के जांच में जुटी हुई हैं।
परिजनों ने बताया कि दोनों लोग मिलकर मछली का व्यवसाय करते थे 1 नवंबर के दोपहर से लापता थे देर रात सोशल मीडिया पर फ़ोटो मिला तो घटना के बारे में जानकारी हुई। हालांकि परिजन बहुत कुछ खुलकर नही बात पे रहे थे।