जमुईएक घंटा पहले

जमुई में 32 शराबियों को किया गया गिरफ्तार
बिहार में शराबबंदी लागु है।कानून को शक्ति लागु कराने के लिए लगातार शराबी ओर तस्करों पर उत्पाद विभाग के द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है।बुधवार को उत्पाद विभाग के द्वारा चलाया गया विशेष छापेमारी अभियान में बड़ी संख्या में शराबी को गिरफ्तार किया है।इस छापेमारी अभियान में कृषि पदाधिकारी सहित 32 शराबियो को गिरफ्तार किया। गिरफतार शराबियो में कावरिया सहित जिले के अलग-अलग प्रखंडों से कई शराबियों को गिरफ्तार किया गया है ।
जमुई उत्पाद अधीक्षक संजीव ठाकुर ने बताया कि बिहार सरकार के उत्पाद विभाग के सचिव और कमिश्नर के आदेश पर आज जमुई में स्पेशल ड्राइव चलाया गया था।जिसमें मुंगेर, लखीसराय,शेखपूरा,और जमुई की टीम शामिल थे। उत्पाद विभाग ने चार्ट टीम गठित कर जिले के सोनो,झाझा,बरहट और शहर में शराबियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जिसके तहत उत्पाद विभाग की पुलिस ने 32 लोगों को गिरफ्तार किया है।उन्होंने बताया कि गिरफ्तार 32 शराबियों एक कृषि पदाधिकारी मधुसूदन रजक भी शामिल है।
बताते चले कृषि पदाधिकारी मधुसूदन रजक झाझा में बतौर कृषि पदाधिकारी नियुक्त थे।