- Hindi News
- Local
- Bihar
- Sitamarhi
- Thoughts Of Jannayak Are Relevant, The Example Of Socialism Can Be Kept Alive Only By Following The Path Shown By Him.
सीतामढ़ीएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
- डुमरा में प्रतिमा स्थल पर हुआ मुख्य कार्यक्रम, लोगों ने माल्यार्पण कर किया नमन
जननायक कर्पूरी ठाकुर विचार केंद्र के तत्वाधान में मुख्यालय स्थित जननायक कर्पूरी ठाकुर स्थल पर जयंती समारोह का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह चुम्मन जी ने की। कार्यक्रम में लोंगो ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर अध्यक्ष ने राज्य एवं केंद्र सरकार से जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग की। बिहार विधान परिषद सभापति देवेश चंद्र ठाकुर ने लोगों से उनके विचार को आत्मसात करने पर बल दिया।
पूर्व विधायक राम नरेश यादव ने कहा कि जननायक के बहुमूल्य विचार, सिद्धांत एवं आदेश आज भी प्रासांगिक है। उनके सिद्धांतों पर चलकर देश एवं प्रदेश में समाजवाद, मानवतावाद व धर्मनिरपेक्षता के मिसाल को जिंदा रखा जा सकता है। मौके पर जदयू जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र सिंह कुशवाहा, उपमेयर आशुतोष कुमार, पूर्व प्रमुख लक्ष्मी यादव, मनोज कुमार, विमल शुक्ला, राजवीर राघव, सुधीर कुमार, रामजी मंडल, संजय सिंह, अमीरी लाल राय, सत्यनारायण राय, सुरेश प्रसाद यादव, महेश मंडल, बृजेश कुमार, राजीव राघव, लालबाबू पासवान, रामकुमार यादव थे। समाज के महापुरूषो की कृति याद रखने की जरूरत: डुमरा|जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की 99वीं जयंती समारोह नगर के कर्पूरी ठाकुर अत्यंत पिछड़ा वर्ग छात्रावास सीतामढ़ी के सभागार में अधीक्षक विनोद बिहारी मंडल की अध्यक्षता में मनाया गया। कार्यक्रम का उदघाटन मेयर रौनक जहां परवेज, उपमेयर आशुतोष कुमार, वार्ड पार्षद लक्ष्मी देवी एवं राजेंद्र चंद्रवंशी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करके जननायक के चित्र पर माल्यार्पण किया। मेयर ने कहा कि हमें सदैव ही समाज के महापुरूषो की कृति को याद रखने की जरूरत है, इससे जीवन आगे बढ़ता है। मौके पर राजेंद्र चंद्रवंशी, डॉ. संजय कुमार, सीताराम मालाकार, पुनीत बैठा, राकेश कुमार चंद्रवंशी, भरत महतो, फेकन मंडल, बैजनाथ शाह, अनिल कुमार पूर्व फौजी, कमरुद्दीन नदाफ, सीताराम ठाकुर, सुरेंद्र पंडित आदि मौजूद थे। पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर गरीबो के मशीहा : सोनबरसा|प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल में कर्पूरी जयंती मनाया गया। इस अवसर पर परिहार विधायक गायत्री देवी एवं पूर्व विधायक रामनरेश प्रसाद यादव के साथ सभी कार्यकताओं के साथ कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर गरीबों के मशीहा थे। उन्हें सदैव ही गरीब व अंतिम पैयदान के लोगों की आवाज उठाई तथा उनके हित में सदैव ही कदम उठाए। मौके पर रामप्रवेश सिंह मंडल, डॉ. अजय कुमार, सुरेश पटेल, कमलदेव महतो, सुरेश राय, विनोद राय, वीरेंद्र राय, वीरेंद्र राम, सीताराम साह, रामकैलाश राय थे। कर्पूरी ठाकुर जनमानस के बीच लोकप्रिय मुख्यमंत्री : भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय सिमरा में जिला अध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह की अध्यक्षता में जननायक कर्पूरी ठाकुर जयंती समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूर्व सांसद सीताराम यादव ने कहा जनमानस के बीच लोकप्रिय मुख्यमंत्री के रूप में स्थापित थे। मौके पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रोफेसर उमेश चंद्र झा, पूर्व विधायक नगीना देवी, जिला उपाध्यक्ष शिव शंकर प्रसाद, संजीव चौधरी ,दिनकर पंडित, सीमा जयसवाल, जिला महामंत्री नंद किशोर सिंह ,अरुण गोप थे।