मुजफ्फरपुर20 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

जयंती पर राजद कार्यालय में जननायक को श्रद्धांजलि देते पार्टी नेतागण।
पूर्व मुख्यमंत्री एवं जननायक कर्पूरी ठाकुर की 99वीं जयंती पर मंगलवार काे डाकबंगला रोड स्थित भाजपा कार्यालय में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने कहा कि उन्होंने हमेशा गरीब-पिछड़ों के सम्मान एवं अधिकारों की लड़ाई लड़ी। उन्होंने जनसेवा की भावना के साथ राजनीति की। इस माैके पर विधायक केदार प्रसाद गुप्ता, पूर्व प्रत्याशी अर्जुन राम, सचिन कुमार, धर्मेंद्र साहू, हरिमोहन चौधरी, नचिकेता पाण्डेय, आलोक राजा, धनंजय झा, आशीष अग्रवाल आदि उपस्थित थे।
जूरन छपरा स्थित राजद कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष रमेश गुप्ता ने संविधान बचाओ देश बचाओ के रूप में संकल्प लेते हुए उनके योगदान को याद किया। कहा कि कर्पूरी ठाकुर जननायक नेता थे। बिहार के पिछड़े, ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षण लागू किया। माैके पर एमएलसी मो. कारी सोहेब, प्रदेश प्रवक्ता मो. शमी, डॉ. विनोद यादव, रतन चौधरी, संजय केजरीवाल, मो. सज्जाद, शिवचंद्र राय, अरविंद साहनी, जितेंद्र किशोर, प्रशांत राज, विकास सहनी, राहुल यादव, आरिफ इमाम, विष्णु यादव, अमरेंद्र कुमार, अजय राम, राजनाथ चंद्रवंशी भी थे। अहियापुर में राजद प्रदेश महासचिव डॉ. विनोद प्रसाद यादव ने भी जननायक को श्रद्धांजलि दी।
सुभाष चंद्र बोस और कर्पूरी ठाकुर ने जाति-धर्म से ऊपर उठकर दायित्वों को पूरा किया
मुजफ्फरपुर | श्री गांधी पुस्तकालय के सभागार में नेताजी सुभाष चंद्र बोस एवं जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई गई। अध्यक्षता धर्मनाथ प्रसाद ने की। संचालन प्रो. विजय कुमार जायसवाल ने किया। इस दौरान प्रो. अवधेश कुमार ने कहा कि दोनों स्वतंत्रता सेनानी एवं महापुरुष के रूप में विख्यात हुए।
नेताजी सुभाष चंद्र बोस हो या कर्पूरी ठाकुर, जाति धर्म के भेदों से ऊपर उठकर और तमाम मतभेदों से परे होकर देश के प्रति अपने दायित्वों को पूरा किया। इस माैके पर इतिहास विभाग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. संजय सुमन, इतिहास विभाग के प्रो. निजामुद्दीन रिजवी, कोषाध्यक्ष आलोक कुमार अभिषेक, मुकेश पासवान, अरुण कुमार चौधरी, रमेश चन्द्र, दीनबंधु आजाद, डॉ. रतन भटाचार्य, रामनरेश प्रसाद एवं रंजीत कुमार साहू भी उपस्थित थे।
जननायक की तस्वीर पर पुष्पांजलि और माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि
जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर संगठनाें ने जगह-जगह कार्यक्रम किए गए। इस दाैरान उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि व माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। जिला नाई विकास मुजफ्फरपुर की ओर से जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई गई। माैके पर प्रधान महासचिव वरिष्ठ नेता दीनबंधु ठाकुर, राजकुमार ठाकुर नंदवंशी, संजय ठाकुर, विकास गुप्ता, अंशु कुमार, शिवनाथ ठाकुर, बालकनाथ सहनी, छोटू ठाकुर, होरिल ठाकुर, वेदनाथ ठाकुर, मनोज सिंह, विनोद ठाकुर,धर्मेंद्र ठाकुर थे। बिहार कुम्हार प्रजापति समन्वय समिति की ओर से बीबीगंज में जयंती मनाई गई।
माैके पर जिलाध्यक्ष शिवशंकर पंडित एवं यदुनंदन पंडित शामिल थे। अत्यंत पिछड़ा वर्ग अधिकार महामंच के प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन कुमार की अध्यक्षता में जयंती मनाई गई। चौहरमल सेना की ओर से आयोजित जननायक कर्पूरी ठाकुर जयंती समारोह में प्रदेश अध्यक्ष प्रो. अवधेश पासवान, रंजन कुमार सिंह, राजीव पासवान, गंगा प्रसाद सिंह, हरिराम मिश्र, ललन पासवान, अजय कुमार सिंह, राजेश कुमार सिंह, सौरव सम्मुख, किरण देवी, मो. मंटू, बालेश्वर पासवान, शत्रुघ्न पासवान, सुजीत कुमार एवं मनोज कुशवाहा शामिल थे। उधर, भारतीय दलित साहित्य अकादमी की ओर से नीलकंठ चाैक के समीप कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई गई। जिसमें डॉ. बिन्देश्वरी प्रसाद ठाकुर, सत्येन कुमार सत्येन एवं रामवृक्ष राम चकपुरी उपस्थित थे।