मधुबनी2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
प्रखंड में चल रही जाति आधारित गणना का प्रथम चरण समाप्त हो गया है। इसमें प्रगणकों ने गृह गणना कर ली है। इस पर मुखियाओं की राय जानने के लिए बीडीओ अखिलेश्वर कुमार ने सभी पंचायतों के मुखियाओं के साथ मंगलवार को प्रखंड कार्यालय के कन्फेरेंस हाॉल में बैठक की। इसमें जानकारी ली गई कि गृह गणना में किस प्रकार की बाधा आई। गृह गणना से वंचित होने के बारे में जानकारी जुटाई गई। कहा गया कि सबके घर पर गृह संख्या अंकित है कि नहीं, जानकारी ली जाय। चार्ज पदाधिकारी सह बीडीओ अखिलेश्वर कुमार ने भौतिक सत्यापन किये जाने का निर्देश दिया। कठिनाई के संबंध में जानकारी ली एवं उसके निराकरण पर विमर्श किया।
खबरें और भी हैं…
Contents
hide