पूर्णिया2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

शुभम कुशवाहा के घर पर इश्तेहार चिपकाती पुलिस।
- शादी समारोह में हुए गोलीकांड में तीनों आरोपी थे फरार
रजनी चौक पर एक शादी समारोह में गोलीबारी कांड के फरार तीन अभियुक्तों के घर गुरूवार को सहायक खजांची हाट पुलिस ने इश्तेहार चिपकाया। अभियुक्त को दस दिन के भीतर आत्मसमर्पण करने कहा है, नहीं तो घर की कुर्की-जब्ती की जाएगी। सहायक खजांची हाट थानाध्यक्ष रंजीत महतो ने बताया कि नामजद आरोपी जदयू नेता अमरेंद्र कुशवाहा के पुत्र शुभम कुशवाहा, मरंगा बसंत बिहार निवासी नंदू उर्फ़ नरेंद्र कुमार व जनता चौक महराजी हाता निवासी विवेक कमार के घर पुलिस अवर निरीक्षक सुनीता कुमारी के द्वारा इश्तेहार चिपकाया गया। इश्तेहार में दस दिनों के अंदर आत्मसमर्पण करने कहा गया है, नहीं तो घर की कुर्की जब्ती होगी। ज्ञात हो कि 28 मई 2022 को रजनी चौक बैठा विवाह भवन में शादी समारोह में हुई गोलीबारी में कुमार शुभांगम उर्फ सानू गोली से घायल हो गया था। इसमें सानू के परिजनों द्वारा जदयू नेता अमरेंद्र कुशवाहा के पुत्र शुभम कुशवाहा, मरंगा वसंत बिहार निवासी नंदू उर्फ़ नरेंद्र कुमार एवं जनता चौक महराजी हाता निवासी विवेक कमार सहित अज्ञात पर मामला दर्ज कराया गया था। उपरोक्त सभी फरार चल रहे हैं।