बिहारएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक

छपरा के मकेर में जहरीली शराब पीने से सात लोगों की जान चली गई। 37 लोग बीमार है। गुरुवार को मकेर और भेल्दी थाना क्षेत्र के सोनहो भाथा और भाथा नोनिया टोला में जहरीली शराब पीने से पहले दो लोगों की मौत हुई। उसके बाद दो और लोगों की मौत पटना में हो गई।
मरने वालों में मकेर थाना क्षेत्र के भाथा नोनिया टोला निवासी कांशी महतो का 55 साल के पुत्र कमल महतो की मौत हो गई। दूसरा मृतक भेल्दी थाना क्षेत्र के सोनहो भाथा निवासी पारस महतो का 35 साल का पुत्र चंदन महतो की पहले जान गई। फिर पटना रेफर करने के बाद सकलदीप महतो के पुत्र ओम नाथ महतो, चंदेश्वर महतो, राज नाथ महतो, धनी लाल महतो, सकलदीप महतो की मौत ही गई है।

छपरा के मकेर में जहरीली शराब पीने से सात लोगों की जान चली गई।
बिहार के मजदूर की जम्मू-कश्मीर में हत्या
गुरुवार को आतंकियों ने पुलवामा के गदूरा इलाके में मजदूरों पर ग्रेनेड से हमला किया। जिसमें बिहार के रहने वाले एक मजदूर की मौत हो गई। वहीं, दो लोग घायल हो गए। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी है। मरने वाले की पहचान बिहार के परसा के मोहम्मद मुमताज के रूप में हुई है। बिहार के रामपुर के पिता-पुत्र मोहम्मद आरिफ और मोहम्मद मजबूल घायल हैं। दोनों की हालत स्थिर है। घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने बताया कि ये लोग गदूरा गांव में एक टेंट हाउस में काम करते थे। हमले के वक्त ये सभी सूती बिस्तर बनाने का काम कर रहे थे। तभी अचानक आतंकियों द्वारा इन पर हमला किया गया।

गुरुवार को आतंकियों ने पुलवामा के गदूरा इलाके में मजदूरों पर ग्रेनेड फेंक दिया।