सीतामढ़ी29 मिनट पहले
सीतामढ़ी में एक शादीशुदा महिला को चाकू का भय दिखाकर दुष्कर्म के प्रयास मामला सामने आया है। घटना 16 जनवरी को नानपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है। यहां एक महिला मजदूर से चाकू का भय दिखाकर पहले अश्लील हरकतें की गई। इतना ही नहीं उसके कपड़े भी फाड़ दिया। वहीं, आरोपी ने महिला के रुपए भी छीन लिया। इस संबंध में पीड़ित महिला द्वारा नानपुर थाना में 22 जनवरी को आवेदन देकर FIR दर्ज कराया गया।
इसमें पीड़ित महिला ने बनौल गांव के विनोद शाह उर्फ विनोद बावली (35) को आरोपित किया है। दर्ज FIR में पीड़ित महिला (32) ने बताया कि वह सीमेंट दुकान में काम करती है। 16 जनवरी की शाम करीब 5-6 बजे दुकान पर आरोपी आया। मालिक के बारे में पूछा। मालिक के नहीं होने की बात पर उसने कहा गोदाम में सीमेंट दिखाओ। गोदाम में ले जाने पर महिला के साथ अश्लील हरकतें करने लगा।
भागने के क्रम में आरोपी के मुंह पर लगी चोट
इस दौरान महिला को चाकू के बल पर ही उसके पास में रखे 5 हजार रुपए छीन लिया। शोर मचाने पर आरोपी भी भागने लगा और दुकान के गल्ले में रखे 47 हजार रुपए भी लेकर फरार हो गया। भागने के क्रम में आरोपी गिर गया और उसके मुंह पर चोट लगी। इस घटना को लेकर जब पंचायती बैठी तो आरोपी पंचायत में भी नहीं आया। पंचायत तीन पर हुई पर वो नहीं पहुंचा। इसके बाद थाने में आवेदन के अनुसार प्राथमिकी दर्ज की गई। थानाध्यक्ष राकेश रंजन ने बताया कि मामले में आरोपी को पकड़ने के लिए कार्रवाई की जा रही हैं।