मुजफ्फरपुरएक घंटा पहले
घटना के बाद लगी लोगों की भीड़।
मुजफ्फरपुर जिले मे एक दंपती की हत्या कर दी गई है। दोनों का शव बुधवार सुबह उनके घर मे ही मिली। मामला सरैया थाना क्षेत्र अंतर्गत जैतपुर ओपी के गोपीघनवत गांव की है। घटना के बाद मृतक का बेटा सरोज फरार हो गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बेटे ने ही दोनों की निर्मम हत्या कर दिया होगा। इसके बाद वह फरार हो गया। शव मिलने की सूचना पर स्थानीय लोगों की मौके पर भीड़ जुट गई।
घटना के बाद अफरा-तफरी का माहौल हो गया। घर में अधेर दंपती का शव देखते ही देखते पूरे गांव मे सनसनी फैल गई। घटनास्थल पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गया। स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना जैतपुर पुलिस को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची जैतपुर ओपी पुलिस ने घटनास्थल की छानबीन की। शव को पोस्टमार्टम में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मृतक दंपती गोपी धनवत गांव के जय मंगल ओझा और उनकी पत्नी उर्मिला देवी के रूप में हुई।

घर में पड़ी दोनों की लाशें।
आसपास के लोगों का आरोप है कि मां-बाप की हत्या कर दी है। उनके बीच हमेशा झगड़ा लड़ाई होते रहता था। मुजफ्फरपुर में सरोज काम करता है। जब भी घर आता तो मां बाप से मारपीट झगड़ा करता था। उसी ने दोनों की हत्या कर भाग गया होगा। मामले मे जैतपुर ओपी थानेदार संजय स्वरूप ने कहा कि अधेड़ दंपती की हत्या की गई है। घर से ही दोनों लाशें मिली। सरोज इस वक्त फरार है।उसकी तलाश में छापेमारी की जा रही है। हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।