मुजफ्फरपुरएक घंटा पहले
घटना का सीसीटीवी फुटेज आया सामने
मुजफ्फरपुर में दो गोली लगने के बाद कोचिंग संचालक अभिषेक त्रिवेदी अपराधियों से किसी तरह बचकर भागे। वे एक मिठाई दुकान से भागते हुए निकले। खून से लथपथ हालत में पिता को कॉल किया। पिता को गोली लगने की जानकारी दी। इसी दौरान स्थानीय लोग भी पहुंचे।
सीसीटीवी फुटेज आया सामने
घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। फुटेज मे दिख रहा है कि वे मिठाई दुकान के पास से निकलते हैं। भूरे रंग का जैकेट पहने हुए है। बाहर सड़क पर निकलने के बाद उनकी तरफ लोग दौड़कर भागे-भागे आते हैं। भीड़ उनके समीप खड़ी हो जाती है। इसके बाद वे मोबाइल निकालकर कॉल करते हैं। इसके बाद लोग उन्हे अस्पताल मे भर्ती कराते हैं। वहीं मामले में घायल के पिता अरुण त्रिवेदी बताते हैं कि सुबह करीब 7 से 8 बजे के बीच की घटना है।
सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस
वहीं घायल अभिषेक अभी कुछ भी बोलने की हालत में नहीं है। इधर मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया की सीसीटीवी खंगाली जा रही है। दो गोली लगने की बात सामने आई है। घटना का कारण फिल्हाल स्पष्ट नही है। छानबीन की जा रही है। घायल के होश मे आने के बाद उसका बयान दर्ज किया जायेगा। इसके बाद स्पष्ट हो पायेगा। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। आसपास लगे अन्य सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। ताकि, अपराधियों को चिह्नित किया जा सके।