शंभूगंज26 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
शंभूगंज थाना क्षेत्र के पीपरा मुसहरी गांव में चोरों ने एक घर से धान और कीमती सामान चोरी कर ली। पीड़ित महिला बंदो देवी अपनी सास नीरा देवी के साथ शंभूगंज थाना पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए दोषी पर कार्रवाई करने की मांग की है। शंभूगंज थाना क्षेत्र के पीपरा मुसहरी गांव के टेंपो मांझी कई माह से जेल में बंद है। जहां उसके घर में उसकी पत्नी और मां रही है। शनिवार की रात चोरों ने घर में घुसकर पांच मन धान और कीमती सामान चोरी कर ले गए कर ली। साथ ही जाते-जाते चोरों ने कई बत्तख को भी चोरी कर ले गए और कुछ बत्तखों को मार दिए। पीड़ित महिला ने गांव के ही दो लोगों के खिलाफ पुलिस से शिकायत करते हुए दोषी पर कार्रवाई करने की मांग की है। शंभूगंज थाना के पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।