बिहारएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक

देश आज अपना 74वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इसी मौके पर पटना समेत पूरे बिहार में भी जश्न का माहौल है। पटना में गणतंत्र दिवस समारोह का मुख्य कार्यक्रम गांधी मैदान में आयोजित किया गया है।
इस मौके पर गांधी मैदान में बिहार के राज्यपाल फागू चौहान ने तिरंगा फहराया। इससे पहले राज्यपाल ने खुली जीप में सवार होकर परेड का निरीक्षण किया। समारोह में बिहार सरकार के 12 विभागों की रंग-बिरंगी और खूबसूरत झांकियां निकली गई। पूरी खबर यहां पढ़ें…

गांधी मैदान में राज्यपाल फागू चौहान के साथ CM नीतीश कुमार और डिप्टी CM तेजस्वी यादव।।
छपरा से चलने वाले कई ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन
पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन द्वारा परिचालनिक सुगमता एवं यात्री सुविधा हेतु उत्तर रेलवे के लखनऊ मण्डल पर जौनपुर जंक्शन-मेहगावां खंड के दोहरीकरण कार्य के परिप्रेक्ष्य में प्री-नॉन इंटरलॉक/नॉन-इंटरलॉक कार्य के कारण गाड़ियों का निरस्तीकरण, मार्ग परिवर्तन किया जायेगा। इसकी जानकारी जनसंपर्क पदाधिकारी अशोक कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दिया। इंटरलॉकिंग कार्य के बाद पुनः सभी ट्रेन डालने पूर्व निर्धारित मार्ग से संचालित होंगी।छपरा से चलने वाली कई ट्रेनों का भी मार्ग परिवर्तन हुआ है। पूरी खबर यहां पढ़े…