- Hindi News
- Local
- Bihar
- Banka
- Suspected Of Murder By Strangulation, Police Engaged In Investigation By Taking Possession Of The Dead Body
बांकाएक घंटा पहले
बांका में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत
बांका में 28 वर्षीय विवाहिता पिंकी देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौत की सूचना पर लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। सूचना पाकर नवादा थानाध्यक्ष दीपक पासवान पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंची तो ससुराल पक्ष के सभी लोग मौके से फरार मिले। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।प्रथम दृष्टया गला दबाकर हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। पुलिस घटना को लेकर जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
घटना बुधवार की रात 9:00 की है।जानकारी के अनुसार भागलपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के अंगारी गांव निवासी घुटन चौधरी की 28 वर्षीय पुत्री पिंकी देवी की शादी बांका के नवादा थाना क्षेत्र अंतर्गत कोतवाली गांव निवासी बादल कुमार चौधरी से हुआ था। बताया जा रहा है कि शादी के बाद से अक्सर विवाद होते रहता था।बुधवार को भी पति पत्नी के बीच विवाद हुआ था।विवाद की खबर सुनकर घुटन चौधरी अपने परिजन के साथ बुधवार को अपने पुत्री की घर पहुंचा तो पिंकी देवी मृत अवस्था में एक कमरे में पड़ा मिला।
इस दौरान ससुराल वाले सभी लोग मौके से फरार मिले। इसकी सूचना परिजनों ने स्थानीय पुलिस को दी। मौके पर पुलिस पहुंची तो एक कमरे में बेड पर महिला मृत अवस्था में बेड पर पड़ा हुआ था। महिला के गले में कई निशान है। जिससे प्रतीत होता है कि गला दबा कर विवाहिता की हत्या की गई है।इस दौरान मौके से पति सहित सभी ससुराल पक्ष के लोग घर से फरार मिले। घटना के बाद मृतिका के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
नवादा थानाध्यक्ष दीपक पासवान ने बताया कि मृतिका के परिजनों के द्वारा लिखित आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। घटना को लेकर पुलिस हर बिंदुओं पर जांच पड़ताल कर रही है। मृतका के शव को कब्जे में ले लिया गया है। गुरुवार की सुबह पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही अब हत्या के सही कारणों का पता चल पाएगा। मौके से ससुराल पक्ष के सभी लोग फरार मिले हैं जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।