दरभंगा43 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
15 फरवरी को भाकपा माले की ओर से गांधी मैदान में आहूत लोकतंत्र बचाओ-देश बचाओ रैली की व्यापक तैयारी गांव-पंचायतों और शहरों में चल रही है। मधुबनी, समस्तीपुर, सहरसा, सुपौल, मधेपुरा और दरभंगा के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा करने के बाद साेमवार काे पार्टी कार्यालय पंडासराय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में पार्टी के पोलित ब्यूरो के सदस्य धीरेंद्र झा ने कहा कि देश अभूतपूर्व संकट के दौर से गुजर रहा है। संवैधानिक लोकतंत्र और अर्थव्यवस्था संकट में है। असमानता की खाई अभूतपूर्व ढंग से बढ़ी है। 21 धनपतियों ने देश के 70 करोड़ जनता के बराबर सम्पत्ति इकट्ठा कर ली है। फलतः भारत गरीबों और बेरोजगारों का देश बन गया है।
खबरें और भी हैं…
Contents
hide