पटनाएक घंटा पहले
कोरोना के कम मामले को देखते हुए देश भर में इस बार गणतंत्र दिवस बड़े स्तर पर मनाने की तैयारी चल रही है। इस साल गणतंत्र दिवस के मौके पर राजधानी पटना के गांधी मैदान में बिहार सरकार की 12 झांकियां निकाली जाएंगी। पिछले साल बिहार सरकार की 8 ही झांकियां निकाली गई थी। लेकिन इस बार झांकियों की संख्या में वृद्धि हुई है। यह झांकियां बिहार सरकार के चल रही परियोजनाओं को प्रदर्शित करेगी।

कैसी दिखेंगी झांकियां, क्या होगा थीम
- जिसमें उपेन्द्र महारथी शिल्प अनुसंधान संस्थान द्वारा बिहार में उद्योग के माध्यम से उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार द्वारा उठाए गए कदम को झांकी द्वारा दिखाया जाएगा। इसमें ‘बिहार टैक्सटाइल एंड लेदर नीति’, ‘बिहार स्टार्टअप’ और ‘मुख्यमंत्री महिला उद्यमी योजना’ को दिखाया जाएगा।
- वहीं मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग की झांकी इस बार भी निकाली जाएगी। इसमें यह दिखाया जाएगा कि बिहार में शराबबंदी के बावजूद भी जो लोग शराब पिएंगे उन्हें बिहार में छोड़ा नहीं जाएगा। साथ ही शराब के दुष्प्रभाव प्रभाव को भी दिखाया जाएगा।
- इस बार महिला एवं बाल विकास निगम के द्वारा कामकाजी महिलाओं के लिए ‘पालनाघर’ परियोजना को झांकी द्वारा दिखाया जाएगा। इसमें कामकाजी महिलाएं अपने बच्चों को काम पर ले जा सकती है।
- इसके बाद पंचायती राज विभाग को झांकी में बिहार के गांव के अंदर हो रहे बदलाव हो इस झांकी द्वारा दिखाया जाएगा। इसमें गांव में लग रहे सोलर, हर घर नल योजना जैसे सशक्त पंचायत, समृद्ध गांव को दिखाया जाएगा।
- इन झांकियों में जल संसाधन विभाग की भी झांकी दिखेगी। जिसमें गंगा जल आपूर्ति योजना को दिखाया जाएगा।
- कृषि निदेशालय की झांकी में कृषि यंत्र बैंक (कस्टम हायरिंग सेंटर) को दिखाया जाएगा। इसके तहत बिहार के किसानों को कृषि यंत्र बैंक की मदद से बिहार के किसानों को जो चीजें बाहर महंगे दामों में मिलती है, वह इस बैंक द्वारा सस्ते दामों पर किसानों को उपलब्ध कराए जाएंगे।
- बिहार के कला, संस्कृति एवं युवा विभाग की झांकी में ‘खेल रहा है बिहार, खिल रहा है बिहार’ दिखाया जाएगा।
- वहीं बिहार को पर्यटन का केंद्र दिखाने के लिए इस बार पर्यटन विभाग की ओर से निकलने वाली झांकी में बिहार के मंदार पर्वत, वहां के पर्यटन स्थल और ओढ़नी डैम को दिखाया जाएगा।
- इसके बाद श्रम संसाधन विभाग की झांकी भी इस बार गणतंत्र परेड में निकलेगी। इसमें बिहार को आर्थिक हल, युवाओं को बल थीम के साथ दिखाया जाएगा।
- बिहार के निदेशक-सह-राज्य अग्निशमन विभाग की ओर से इस बार झांकी में ‘अग्नि से सुरक्षा, जान-माल की रक्षा’ थीम को दिखाया जाएगा। इसमें एक स्कूल में लगे आग को अग्निशमन के कर्मचारी आग बुझाते और बच्चों को आग से बचाते दिखेंगे।
- इसके बाद जीविका दीदी की झांकी परेड में दिखेगी। इस झांकी में उद्यमिता से आत्मनिर्भरता हो रही जीविका दीदियों को दिखाया जाएगा। इसमें उनके द्वारा मध की खेती कर उससे उद्यमी बन रही महिलाओं और आत्मनिर्भर हो रहा ग्रामीण परिवार दिखाया जाएगा।
- इसके बाद बिहार शिक्षा परियोजना परिषद् विभाग के तरफ से चलने वाली झांकी में बच्चों की पढ़ाई के साथ उनके अंदर की कला को निखारने का काम कर रही योजना को ‘अपनी तो पाठशाला-मस्ती की पाठशाला’ थीम के साथ दिखाया जाएगा।
- गणतंत्र दिवस के अवसर पर गांधी मैदान में प्रदर्शित होने वाली झांकियों का अभ्यास 24 जनवरी को किया जाएगा। लेकिन अभी तक किसी भी विभाग की झांकियां तैयार नहीं हुई है।
खबरें और भी हैं…
Contents
hide