नालंदा33 मिनट पहले
सुबोध यादव की फाइल फोटो।
नालंदा जिला अंतर्गत राजगीर थाना क्षेत्र के आयुध फैक्ट्री बायपास में शुक्रवार की अहले सुबह एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी मच गई। मृतक की पहचान के लिए राजगीर पुलिस द्वारा आसपास के थानों से संपर्क साधा गया। जिसके बाद शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल भेज दिया गया। सूचना के बाद सदर अस्पताल आए मृतक के परिजनों ने शव की पहचान की। मृतक की पहचान सिलाव थाना क्षेत्र के मोतिया विगहा गांव निवासी स्वर्गीय रामविलास यादव के पुत्र सुबोध यादव (35) के रूप में हुई।

शव का पोस्टमार्टम करवाने पहुंचे लोग।
घटना के संबंध में मृतक के भाई ने बताया कि आज सुबह उनके भाई पटवन के लिए बोरिंग पर गए हुए थे। पूर्व से घात लगाए बदमाशों ने उनके भाई को पकड़ लिया और बुरी तरह से मारपीट कर फांसी लगा हत्या कर शव को राजगीर के बारूद फैक्ट्री के समीप फेंक दिया।
परिजन का आरोप है कि 5 लाख कृष्ण रविदास के यहां बकाया था। उसी विवाद में कृष्ण रविदास, संजय महतो, धर्मेंद्र महतो, आनंदी, संजय यादव ने मिलकर इस घटना को अंजाम दिया है। राजगीर थाना अध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि मृतक के परिजनों के द्वारा जो भी आवेदन प्राप्त होगा।
उस पर उचित कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया में पुलिस जुट गई है। मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। मृतक पूर्व में शराब मामले में कई मर्तवा जेल भी जा चुका है।