- Hindi News
- Local
- Bihar
- Bhagalpur
- Lack Of Capital Of Khadi Village Industries Association, One Lakh Pieces Of Tricolor Came From Gujarat, Only Three Thousand Could Be Given
भागलपुर18 मिनट पहलेलेखक: अंकित अमन
- कॉपी लिंक

खलीफाबाग में खादी भंडार में बिक्री के लिए तैयार तिरंगा।
स्वतंत्रता दिवस पर पटना के गांधी मैदान में हाेने वाले मुख्य समाराेह सहित सूबे के 20 जिलाें में भागलपुर में बना तिरंगा फहराएगा। गांधी मैदान के लिए तैयार हाे रहा सिल्क का झंडा 9 फीट लंबा और 6 फीट चौड़ा यानी ऊंचा है। इसकी कीमत 8 हजार रुपए है। भागलपुर में खादी ग्राम उद्योग संघ इसे बना रहा है। यहां के खादी भंडार काे गुजरात, झारखंड, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलाें से भी तिरंगा बनाने का आर्डर मिला है। खादी भंडार इस बार 10 लाख रुपए के तिरंगा बेचने का लक्ष्य बनाया है।
27 इंच लंबे व 18 इंच चाैड़े तिरंगे की डिमांड सबसे अधिक
भागलपुर खादी ग्राम उद्योग संघ के प्रशासक मायाकांत झा ने बताया कि तिरंगे का डिमांड इस बार काफी बढ़ गई है। लेकिन पूंजी के अभाव में उसे पूरा नहीं कर पा रहे हैं। गुजरात से एक लाख पीस तिरंगे का आर्डर आया था, लेकिन तीन हजार ही दे सके। अब आर्डर लेना बंद कर दिया है। पिछले साल का कई जगहाें पर पैसा बकाया है। इसलिए नकद पैसा देने पर ही तिरंगा दे रहे हैं। कपड़े व कारीगर काे तुरंत पैसा देना पड़ता है। खादी के बने झंडे की मांग ज्यादा है।
बिहार के 20 जिलाें में भागलपुर में बना झंडा फहराया जाएगा। इस बार 10 लाख रुपए के तिरंगे बनाने का लक्ष्य है। 7 लाख रुपए तक का झंडा बेच चुके हैं। 27 इंच लंबे व 18 इंच चाैड़े तिरंगे की डिमांड सबसे अधिक है। इस समय 13 कारीगर झंडा बना रहे हैं। मायाकांत झा ने बताया कि मुजफ्फरपुर से 2500, खगड़िया से 500, सिक्किम से 2 हजार, बंगाल से 500 और गया से चार हजार तिरंगे का आर्डर आया है।
10 लाख के काराेबार का लक्ष्य
13 कारीगर झंडा बनाने के काम में जुटे हैं
तिरंगे का साइज और दाम
उपयाेग लंबाई चाैड़ाई दाम
कार-बाइक 9 6 80
बच्चाें के लिए 18 12 100
घराें के लिए 27 18 150
स्कूल, वार्ड 36 24 200
मध्य विद्यालय 45 30 300
काॅलेज, अधिकारी 54 36 400
यूनिवर्सिटी, बड़े पदाधिकारी 72 48 500