पटना4 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

बिहार कैबिनेट फाइल फोटो।
मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग में अवर निबंधक, रात्रि प्रहरी और कार्यालय परिचारी के 1-1 यानी कुल 33 पद बनाये गए हैं। इसके तहत डुमरांव, अमरपुर, संपतचक, बिहटा, फतुहा, चनपटिया, लौरिया, शाहपुर पटोरी, मनिहारी, पातेपुर और बनमनखी में स्थायी रुप से नया अवर निबंधन कार्यालय खुलेगा।
इससे लोग आसानी से अपने जमीन का निबंधन करा पाएंगे। वहीं मुख्यालय स्तर और प्रमंडल स्तर पर बिहार निबंधन सेवा में जिला अवर निबंधक के 2 और अवर निबंधक के 9 नये पद बनाए गए हैं। इसके साथ ही नगर विकास एवं आवास विभाग के तहत बु़डको में 178 इंजीनियर के नए पद बनाए गए हैं।
सरकार ड्यूशेन मस्कुलर डिस्ट्रॉफी (डीएमडी) और अन्य आनुवंशिक मस्कुलर डिस्ट्रॉफी रोग से बच्चों के इलाज के लिए एक मुश्त 6 लाख रुपए चिकित्सीय अनुदान देगी। साथ ही ऐसे मरीज को आने-जाने का सम्पूर्ण खर्च और व्हील चेयर भी दिया जाएगा। यह सुविधा सिर्फ बिहार राज्य के मूल निवासी या उनके आश्रितों को मिलेगा। शुक्रवार को कैबिनेट की बैठक में कुल 23 एजेंडों पर मुहर लगायी गई।
स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर रिहा होंगे बंदी
मंडी वाले शहर को नगरपालिका बनाने के लिए जनसंख्या तय
कैबिनेट ने बिहार नगरपालिका अधिनियम 2007 के तहत पहाड़ी क्षेत्र, तीर्थस्थल, पर्यटन स्थल और मंडी शहर के लिए नगर निगम के मामले में जनसंख्या 1.5 लाख से अधिक, नगर परिषद में 30 हजार से 1.5 लाख तक और नगर पंचायतों में जनसंख्या 9 हजार से 30 हजार तक करने की मंजूरी दे दी है।
आईटीआई अनुदेशकों के पारिश्रमिक में 10% की वृद्धि
श्रम संसाधन विभाग के तहत आईटीआई में काम करने वाले अनुदेशकों के पारिश्रमिक में 10 फीसदी की वृद्धि की गई है। कैबिनेट के अपर मुख्य सचिव एस. सिद्धार्थ ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर सजावार बंदियो को विशेष परिहार का लाभ देकर जेल से छोड़ा जाएगा।