- Hindi News
- Local
- Bihar
- Banka
- Train Stopped For About Half An Hour, Lost Life On Bhagalpur Mandarhill Section; Bihar Bhaskar Latest News
बांका3 मिनट पहले
बांका में ट्रेन से कटकर अज्ञात युवक की हुई दर्दनाक मौत।शव की अभी तक नहीं हो पाई है शिनाख्त। घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया है।घटना भागलपुर मंदारहिल रेलखंड की है। पुलिस घटना को लेकर जांच में जुटी है। घटना के कारण आधे घंटे तक का ट्रेन रुकी रही।
घटना मंगलवार की सुबह 9:30 की है। जानकारी के अनुसार बांका के रजौन थाना क्षेत्र के भागलपुर-मंदारहिल रेलखंड स्थित ओढ़हरा और पुनसिया रेलखंड के पास मंगलवार की सुबह एक अज्ञात युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। जिसके कारण आधे घंटे तक अन्य ट्रेन रुकी रही। जिसको देखते हुए धौनी रेलवे स्टेशन मास्टर नवीन कुमार ने घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दिया। घटना की सूचना मिलने पर थाना अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के लिए आसपास पूछताछ की गई।लेकिन अज्ञात शव का शिनाख्त नहीं हो पाया। ट्रेन से चपेट में आने के कारण शव क्षत विक्षत गया था। जिसके कारण पहचान नहीं हो पा रही है। स्थानीय पुलिस शव की पहचान को लेकर अन्य थाना सहित आसपास पता लगा रही है।
जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया। थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि अज्ञात शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस शव की शिनाख्त को लेकर आस-पास के गांव में पूछताछ कर रही है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया गया है।साथ ही पुलिस घटना के सही कारणों का पता लगा रही है।
घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने बताया कि ओढ़हरा और पुंसिया रेलखंड के बीच में अज्ञात युवक का शव क्षत-विक्षत पड़ा था। जिसको देखकर स्थानीय लोगों द्वारा शोरगुल मचाया गया। इसके बाद घटना की जानकारी रजौन पुलिस को दी गई।