सीतामढ़ी3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
प्रखंड क्षेत्र स्थित तरियानी छपरा थाना द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर एक कट्टा एवं तीन कारतूस के साथ एक अपराधी को गिरफ्तार किया गया है। थाना प्रभारी शैफ अहमद खान ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर रुपौली पंचायत स्थित सिरसिया गांव से कृष्ण कुमार उर्फ कन्हाई सिंह को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार युवक पर इससे पहले एक हत्या मामले का आरोप है। उस आरोप में वह जेल जा चुका था। जेल से रिहा होते ही घर आते ही पुन: उप मुखिया बवाली मियां के घर पर फायरिंग किया। पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
खबरें और भी हैं…
Contents
hide