रोहतासएक घंटा पहले
डीएम रोहतास धर्मेन्द्र कुमार को गुरुवार को अजीब-गरीब स्थिति का सामना करना पड़ा। करगहर में एक कार्यक्रम के दौरान उन्हें किन्नरों ने घेर लिया और अपनी मांगे रखी। दरअसल डीएम के नेतृत्व में बुधवार को करगहर प्रखंड के सभी 20 पंचायतों में सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में योजनाओं के औचक निरीक्षण अधिकारियों के टीम पहुंची थी।
डीएम ने स्वयं डीएम द्वारा स्वयं प्रखंड कार्यालय, आरटीपीएस काउंटर का जांच किया। डीएम द्वारा करगहर प्रखंड मुख्यालय से ठोस और तरल अपशिष्ट प्रबंधन योजना की शुरुआत की गई। इसी कार्यक्रम के दौरान ही किन्नरों का एक दल डीएम से मिलने पहुंचा, और अपनी मांगे सामने रखी।
किन्नरों की तरफ बोलते हुए गुड़िया ने कहा कि आधार कार्ड नहीं मिला है। करगहर में ही हम पले-बढ़े हैं लेकिन आज तक आवास योजना का लाभ भी नहीं मिला। किन्नरों ने कहा कि हम लोग भी मनुष्य हैं परंतु हम लोग के साथ खराब व्यवहार किया जाता है, लोग घृणा की दृष्टि से देखते हैं, गंदे-गंदे कांमेट करते हैं।
डीएम ने उन्हें कार्यालय में आमंत्रित किया
डीएम ने किन्नरों की बातें घ्यान से सुनी। कहा कि आप लोग की समस्या गंभीर है, इसे हल्के में नहीं ले सकते। उन्होंने किन्नरों को अपने कार्यालय में आने का आमंत्रण दिया। कहा कि अपने समुदाय अन्य लोगों को भी साथ लाइये। फिर सबकी मांगे लिखित रूप से दीजिए। सरकार भी आपकी समस्याओं को लेकर गंभीर है। आपकी सम्सयाओं का समाधान किया जाएगा। डीएम के व्यवहार से प्रसन्न किन्नरों ने अपने अंदाज में ताली बजाते हुए उनको माल्यार्पण भी किया, फिर उनको दुआ भी दिया।