- Hindi News
- Local
- Bihar
- Buxar
- The Flag Was Hoisted In The Historical Fort Ground, A Glimpse Of Rising Buxar Was Seen Through Tableaux.
बक्सरएक घंटा पहले
बक्सर में DM ने किया झंडोतोलन
बक्सर में गणतंत्र दिवस का जश्न हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है।बक्सर ऐतिहासिक किला मैदान में DM अमन समीर के द्वारा 74 वें गणतंत्र दिवस पर आज झंडा तोलन किया गया।इस दौरान पूरा किला मैदान जन-गण-मन से गूंज उठा। तय समय के अनुसार सुबह के 9 बजे बक्सर में झंडोतोलन कर दिया गया। जिसके बाद जिलाधिकारी द्वारा जिला प्रशासन के द्वारा बढ़ते हुए बक्सर के बारे में जानकारी दी गई।
इसके साथ ही किला मैदान में गुजरती झांकियों के द्वारा दिखाया गया। झांकियों के द्वारा माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की शराबबंदी नीति जल जीवन हरियाली स्वच्छ भारत अभियान,बाल विवाह,परिवहन विभाग सहित अनेक तरह का संकेत दिखाने का प्रयास किया गया।
चार प्लाटून हुए परेड में शामिल
हालांकि, सुरक्षा बलों के जवानों ने शानदार परेड से मन मोह लिया। इससे पूर्व समारोह में जिलाधिकारी ने पुलिस कप्तान मनीष कुमार के साथ बिहार सैन्य पुलिस, जिला पुलिस, गृह रक्षा वाहिनी द्वारा परेड की सलामी ली। इसके बाद राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। इस अवसर पर अपने संक्षिप्त वक्तव्य जिलाधिकारी अमन समीर के द्वारा बक्सर के विकास में सरकार की सहभागिता का वर्णन किया गया वही आने वाले समय विकास की संभावना को भी बताया गया।
मद्य निषेध विभाग की रही आकर्षक झांकी
इस दौरान 13 विभागों द्वारा झांकिया प्रस्तुत की गई।जिसमें ICDS,उद्योग विभाग,मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग,परिवहन विभाग,बिहार शिक्षा परियोजना,आदि विभिन्न विभागों की झांकिया प्रस्तुत की गई।लेकिन दर्शकों द्वारा मद्य निषेध विभाग की झांकी को अपने कैमरे में कैद करने के लिए उस्तुक दिखे।झाँकी के माध्यम से दिखाने का प्रयास किया गया कि एक शराबी का घर कैसे बिखर जाता है।बच्चे बीबी की हालत क्या होती है।
बहरहाल झंडा तोलन के अवसर पर जिला प्रशासन की तरफ से जिलाधिकारी अमन समीर के साथ पुलिस कप्तान मनीष कुमार सदर एसडीओ धीरेन्द्र मिश्रा एवं जिला के अन्य आला अधिकारी सहित सदर विधायक बिस्वानाथ राम भी उपस्थित रहे।