समस्तीपुर2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
- अंडमान निकोबार द्वीप समूह के विभिन्न द्वीपों के साथ जुड़ेगा नेताजी सुभाषचंद्र बोस का नाम : नित्यानंद राय
प्रखंड के सिंघिया घाट स्थित यूनिक चिल्ड्रंस एकेडमी में सोमवार को एग्जाम वारियर्स आर्ट प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अर्जुन कुमार ने की। मंच संचालन सरपंच संघ के प्रखंड अध्यक्ष अरविंद कुमार ने किया। इसका उद्घाटन केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय समेत आए अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। उसके बाद नेताजी सुभाष चंद्र बोस,भारत माता व आजादी के 75वें अमृत महोत्सव की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। वहीं स्थानीय सांसद सह केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने कहा कि शांति और क्रांति दोनों ने हीं देश को आजादी दिलाई है। लेकिन, भारत के गौरवशाली इतिहास में इसे भुला दिया गया। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के जिन वीर सपूतों को इतिहास के पन्नों में जगह मिलनी चाहिए थी। उन्हें वह जगह नहीं मिल सकी। इसलिए दिल्ली में स्थापित जॉर्ज पंचम की प्रतिमा को ध्वस्त कर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा स्थापित कराई जा रही हैं अंडमान निकोबार द्वीप समूह के विभिन्न द्वीपों का नाम नेताजी के नाम के साथ जुड़ेगा। उन्होंने प्रमुख रुपांजलि कुमारी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अरविंद कुमार कुशवाहा और शिक्षाविद अर्जुन कुमार से विभूतिपुर प्रखंड क्षेत्र के सभी शहीद जवानों की सूची बनाकर जन्मदिन और पुण्यतिथि मनाने की अपील की। कहा कि प्रधानमंत्री बच्चों के साथ अपनी बचपन याद कर रहे। एग्जाम वारियर्स आर्ट प्रतियोगिता के अव्वल मेधावियों को संबोधित करते हुए नित्यानंद ने कहा कि किसी को निराश नहीं होना है। मेडिकल, इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट के कालेज खुलेंगे। सभी को मन लगाकर पढ़ना है। मौके पर बिहार सरकार के पूर्व मंत्री बैद्यनाथ सहनी, विधान पार्षद तरुण कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष उपेन्द्र कुमार कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष राम सुमरन सिंह, जिला उपाध्यक्ष अरविंद कुमार कुशवाहा, जिला पार्षद रीना राय, प्रखंड प्रमुख रुपांजलि कुमारी आदि लोग मौजूद थे।