गया31 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

सीआरपीएफ और जिला पुलिस ने भाकपा माओवादी संगठन का खूंखार हार्डकोर नक्सली जोनल कमांडर प्रेम भुइयां उर्फ अाभास जी को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि पुलिस इस बाबत अब तक कुछ भी स्पष्ट नहीं कर रही है। लेकिन सूत्रों का कहना है कि पुलिस उसे दो दिनों अपने कब्जे में लिए हैं। वहीं एसएसपी आशीष भारती का कहना है कि नक्सली पकड़े जाएंगे तो मीडिया के समक्ष पेश किया जाएगा।
लेकिन दैनिक भास्कर ने जब यह जानने की कोशिश कि क्या प्रेम भुइंया को गिरफ्तार किया गया है तो उन्होंने कहा कि कुछ भी होगा तो हम जरूर बताएंगे। उन्होंने दैनिक भास्कर के सवालों का सीेधे ताैर पर हां औैर न में जवाब नहीं दिया।
प्रेम भुईयां के बारे में बताया जाता है कि वर्ष 2021 दिसंबर में इमामगंज के मोनवार जंगल में रह रहे एक ही परिवार के चार सदस्य को फांसी देकर मारने की वारदात को अंजाम तक पहुंचाने में वह मुख्य रूप से शामिल था। चार में से दो महिला थीं। मारे गए परिवार के ऊपर नक्सलियों ने मुखबिरी का आरोप लगाया था। नक्सलियों को कहना था कि इन्हीं लोगों की वजह से उनके चार सदस्यों को पुलिस ने झूठी मुठभेंड़ की घटना दिखा कर एनकांउटर कर दिया था।
इसके अलावा प्रेम भुइंया के विरुद्ध दर्जनों नक्सली घटना को अंजाम दिए जाने के मामले विभिन्न थानों में दर्ज है। सीआरपीएफ और जिला पुलिस प्रेम भुइंया को इमामगंज के उदियाबहरिया गांव से गिरफ्तार किया है। सूत्रों का कहना है कि पुलिस उनसे पूछताछ करने में जुटी है। उसकी निशानदेही पर पुलिस और अन्य नक्सलियों को अरेस्ट करने के फिराक में है लेकिन अब तक प्रेम भुइंया के अलावा कोई और अन्य नक्सली नहीं पकड़ा गया है। इसके बावजूद पुलिस छानबीन में जुटी है।