नवादाएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
नवादा में सरस्वती पूजा के लिए चंदा ना देने में एक युवक की पीटकर हत्या कर दी गई। घटना में शामिल आरोपी फिलहाल फरार है। मामला मंगलवार शाम सिरदला थाना क्षेत्र स्थित विजयपुर गांव की है। युवक जुगाड़ गाड़ी (ठेले में स्कूल का लगा इंजन) चलाता था। आरोपियों ने युवक ने 1 हजार रुपए मांागे थे। जबकि वो 20 रुपए दे रहा था। इसी विवाद में 15 लोगों ने उसकी हत्या कर दी।

रविंद्र चंदा में 20 रुपए दे रहा था और इसी बात पर विवाद हुआ।
मृतक की पहचान रविंद्र राजवंशी (26) के रूप में की गई। अकबरपुर थाना क्षेत्र के आशा बीघा गांव का रहने वाला था। मृतक के छोटे भाई विनय कुमार ने बताया कि रविंद्र अपनी जुगाड़ी गाड़ी लेकर कहीं जा रहा था। इसी दौरान कुछ लोगों ने उसे रोक लिया और सरस्वती पूजा के नाम पर चंदा मांगने लगे। इसी विवाद पर लोगों ने लात-घुंसों से उसकी पिटाई कर दी। घटना की सूचना के बाद परिजन वहां पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

मृतक रविंद्र राजवंशी। (फाइल)
अस्पताल पहुंचने पर रविंद्र को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इधर, एएसआई भोला प्रसाद ने बताया कि परिवार के लोगों द्वारा कहा गया है कि चंदा को लेकर विवाद हुआ। उसी दौरान मारपीट की गई है। इसके कारण युवक की मौत हुई है। मामले की जांच की जा रही है।