- Hindi News
- Local
- Bihar
- Patna
- Tejashwi Yadav Inaugurated Raghopur Diara Pipa Bridge, Deputy Chief Minister Said He Has Fulfilled His Father’s Dreams
पटना12 मिनट पहले
बिहार के उपमुख्यमंत्री सह पथ निर्माण मंत्री तेजस्वी यादव ने मंगलवार को कच्ची दरगाह से राघोपुर जाने वाली गंगा नदी पर पीपा पुल का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने पिता के सपनों को साकार किया है। उद्घाटन करने के बाद उपमुख्यमंत्री पीपा पुल के रास्ते राघोपुर के लिए रवाना हो गए।
बताते चलें कि राघोपुर के लोगों ने वर्षों से गंगा नदी पर एक अस्थाई पुल की मांग की थी। इसी कड़ी में मंगलवार को बिहार के उपमुख्यमंत्री सह पथ निर्माण मंत्री तेजस्वी यादव ने कच्ची दरगाह से राघोपुर जाने वाली पीपा पुल का विधिवत उद्घाटन फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि बिहार में विकास की गति लगातार चल रही है।

तेजस्वी यादव ने कहा कि वर्षों से दियारा वासियों का यह सपना था कि उनके गांव तक पहुंचने के लिए एक पुल का निर्माण जरूरी है और उन्होंने इसके लिए वादा भी किया था। उस वादे को उन्होंने मंगलवार को पूरा कर दिया है। उन्होंने कहा कि अब दियारा वासियों के लिए गंगा नदी से पटना आने जाने में काफी कम समय और सुविधा पूर्वक वह पटना अपना व्यापार कर सकते हैं। पत्रकारों द्वारा शराब पर पूछे गए प्रश्न पर उन्होंने टालते हुए कहा कि फिलहाल वे इस मामले में कुछ नहीं बोलेंगे। उद्घाटन के बाद उपमुख्यमंत्री उसी पुल के रास्ते राघोपुर के लिए रवाना हो गए।
