शेखपुरा25 मिनट पहले
फरार आरोपी सहित 6 लोग गिरफ्तार
शेखपुरा एसपी कार्तिकेय शर्मा के निर्देशों के आलोक में कोरमा थाना पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष छापामारी अभियान में आर्म्स एक्ट का एक फरार आरोपी सहित 6 लोग गिरफ्तार किए गए। बुधवार को पुलिस ने मुरारपुर गांव में छापामारी कर आर्म्स एक्ट के फरार आरोपी सूरज कुमार को गिरफ्तार करने में सफलता पाई।छापामारी का नेतृत्व कोरमा थाना अध्यक्ष सह पुलिस अवर निरीक्षक नीतीश कुमार ने किया।छापामार दल में इनके साथ ए एस आई मधु वीर कुमार और बड़ी संख्या में पुलिस बल शामिल था।
क्या कहते हैं थानाध्यक्ष
इस बाबत थाना अध्यक्ष ने बताया कि 4 माह पहले मुरारपुर गांव में छापामारी के दौरान गिरफ्तार बदमाश के पास से एक अवैध पिस्तौल और कई जिंदा कारतूस बरामद की थी। लेकिन यह निकल भागने में सफल हो गया था। जबकि इसका एक साथ पुलिस द्वारा पकड़ा गया था। जिसे पुलिस ने बाद में शेखपुरा जेल भेज दी थी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार फरार आरोपी मुरारपुर गांव निवासी दिनेश्वर राम का पुत्र बताया गया है। इसी दौरान पुलिस ने अन्य जगह छापामारी कर पांच अन्य वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता पाई। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार वारंटी लोगो की तलाश कोर्ट को काफी दिनों से थी। गिरफ्तार सभी लोगों को पुलिस कड़ी पुलिस निगरानी में शेखपुरा जेल भेज दी।