शंभूगंजएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
शंभूगंज थाना क्षेत्र के चुटिया पहाड़ गांव में असामाजिक तत्वों की वजह से लोग परेशान है। शाम ढलने ही असामाजिक तत्व घरों पर पत्थर फेंकने लगते है। पीड़ित मो. इरसाद के घर पत्थरबाजी होने से सदस्य चोटिल भी हो रहे हैं। परेशान महिला रूबी परवीन पिता मोहम्मद इरशाद अली शंभूगंज थाना पहुंचकर गांव के ही मु.मुर्तजा, अमित समेत चार लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। पीड़ित रूबी प्रवीण ने बताया पत्थरबाजों के परिजनों से शिकायत की गाली गलौज करने लगे। थाना के पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि महिला के शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
खबरें और भी हैं…
Contents
hide