सीतामढ़ी3 घंटे पहले
सीतामढ़ी जिले में रिश्ते को तार तार करने का मामला सामने आया है। इस मामले में एक महिला ने अपने ही ससुर पर गंभीर आरोप लगाया है। बहू ने पुपरी थाने में अपने कलयुगी ससुर के खिलाफ दुष्कर्म का प्रयास में विफल होने पर मारपीट के तहत कई धाराओं में मामला दर्ज कराया है। घटना जिले के पुपरी थाना क्षेत्र के एक गांव की है। कहा पीड़ित महिला के आवेदन पर पुलिस ने उसके ससुर खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
पुलिस तत्काल मामले के छानबीन में जुटी हुई है। दर्ज प्राथमिकी में महिला ने बताया कि उसके उसके 50वर्षीय ससुर योगेंद्र महतो की उस पर गंदी नजर थी। इसके चलते वह ससुर से बचने की हमेशा कोशिश करती थी। अचानक सोमवार की रात अकेला देखकर मौके का फायदा उठाना चाहा। ससुर ने सिर में मरहम लगाते-लगाते छेड़छाड़ शुरू कर दी। महिला ने कहा की वह बराबर ऐसे करता रहता था। किचेन में अगर वह अकेली होती तो बाहों में भर लेता था।
कई बार उसे इसकी शिकायत की ऐसा न करे। लेकिन इन सब के बीच सोमवार की रात वह घर में अकेले देख उसके साथ रेप करने की कोशिश की। महिला ने बताया की सफल नही होने पर उसके ससुर ने मारपीट भी किया। इतना ही नहीं उसे किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी है। इस संबंध में थानाध्यक्ष ने कहा की मामले की छानबीन की जा रही है। दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।