गया18 मिनट पहले
गया में सामान्य से अधिक न्यूनतम तापमान बढ़कर 10.4 डिग्री हो गया है। कड़ाके की ठंड अब लोगों को नहीं सताएगी। दो दिनों से लगातार कड़ाके की ठंड से लोगों को राहत मिली है। न्यूनतम के साथ अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक हो गया है। वहीं अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके साथ ही शीतलहरी का कहर भी थम गया है।

मौसम वैज्ञानिक मो. जाकिर हुसैन ने बताया कि दो दिनों से कड़ाके की ठंड से अब राहत है। अगले चार से पांच दिनों तक ऐसी स्थिति बनी रहेगी। साइक्लोनिक सर्कुलेशन के असर से मौसम का मिजाज में बदलाव हुआ है। दो दिनों में न्यूनतम तापमान करीब सात डिग्री बढ़ गया है। आशिंक बादल छाए रहने के कारण पारा चढ़ गया है। उन्होंने बताया कि 26 जनवरी के बाद से बूंदाबांदी और बादल छाए रहने का अनुमान है।
लेकिन शीतलहर की स्थिति अब नहीं रहेगी। सर्द पछुआ के जगह बादल छा रहे है। इसलिए न्यूनतम पारा 10.4 और अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री रहा। उन्होंने बताया कि बर्फीली हवाएं रुक गई है। जिससे गया का न्यूनतम तापमान बढ़ गया।