भागलपुरएक घंटा पहले
पुश अप मारते मुकेश
भागलपुर में पुपिल्स ओलंपिक का आयोजन किया गया। इसमें भागलपुर के लाल ने कमाल कर दिया है। दरअसल जिले के कुतुबगंज के रहने वाले मुकेश कुमार ने अपना नाम एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराया है। मुकेश ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ नया रिकॉर्ड बना लिया है। मुकेश कुमार ने लगातार ढाई घंटे पुश अप लगाया। इसमें कुल 4 हजार 40 पुश अप लगाकर एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराया है।
2022 में भी लगाया था पुश अप
मुकेश ने साल 2022 में 25 सौ पुश अप लगाया था। वर्तमान में मुकेश NCC 4th बिहार बटालियन में प्रशिक्षक के तौर पर कार्यरत हैं। मुकेश का बचपन ग़रीबी में गुजरा है। बचपन में पिता की मौत के बाद घर की हालात खराब हो गई थी। कम उम्र में घर की जिम्मेदारी सँभालने के साथ मुकेश ने भागलपुर तिलकामांझी यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की। मुकेश ने कराटे में भी ब्लैक बेल्ट हासिल किया है।
काफी संख्या में पहुंचे थे लोग
एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड की ओर से रिप्रेजेंटेटिव के तौर भागलपुर पहुंचे सौरभ के सामने मुकेश कुमार लगातार ढाई घंटे तक 4 हजार 40 पुश अप लगाया। इसको लेकर शहर के सैंडिस कंपाउंड मैदान में सुबह से ही तैयारी की गई थी। मैदान को गुब्बारों से सजाया गया था। वहीं मुकेश को देखने के लिए काफी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी थी। रिकॉर्ड बनाने के बाद मुकेश के साथ सेल्फी लेने वालों की भीड़ लग गई।
शहर में चारों तरफ हो रही है चर्चा
एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराने के बाद मुकेश की चर्चा शहर में चारों ओर हो रही है। आयोजन में पहुंचे गणमान्य ने कहा कि यह बिहार के लिए गौरव की बात है। बिहार सरकार को खेल को बढ़ावा देने के लिए आगे आना चाहिए। ऐसे युवाओं को प्रोत्साहित करना चाहिए। तभी युवा आगे बढ़ पाएंगे। देश का नाम भी रौशन करेंगे।