कैमूर32 मिनट पहले
घायलों का सदर अस्पताल में चल रहा है इलाज
कैमूर जिले के भभुआ दतिया पथ पर दतियांव स्कूल के पास अनियंत्रित ई रिक्शा पलट गया। जिसमें चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। जहां सभी घायलों में बेलाव थाना क्षेत्र के सोहसा गांव निवासी कमलेश कुमार की 26 वर्षीय पत्नी मेनीका शाक्या और कूड़ासन गांव निवासी पिंटू सिंह की 18 वर्षीय पुत्री रूपाली पटेल बताई गई। जबकि ई रिक्शा चालक देवरजी गांव निवासी रियाजु मिया बताया जाता है। जानकारी के मुताबिक बताया जाता है कि सभी लोग ई रिक्शा पर सवार होकर भभुआ आ रहे थे। तभी दतिया गांव के स्कूल के पास ई रिक्शा पलट गया। जहां सभी लोग घायल हो गए। जहां सभी घायलों को इलाज के लिए भभुआ के सदर अस्पताल लाया गया। वहीं चिकित्सक द्वारा भर्ती कर सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है।
स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल
प्रत्यक्षदर्शियों ने जानकारी देते हुए बताया कि दतियाव भभुआ पथ पर अचानक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। ई-रिक्शा पलटने से कुछ लोग सड़क के किनारे फेंका गए और और ई रिकसा का चालक उसी में दब गया। फिर मौके पर पहुंचकर सभी दबे हुए लोगों को आस पास के लोगों की मदद से ई रिक्शा को साइड करा कर निकाला गया और दूसरे वाहन से उपचार के लिए सदर अस्पताल भभुआ में पहुंचाया गया। जहां 2 लोगों को काफी गंभीर चोट आई थी। घायलों में ई रिक्शा चालक भी शामिल था।