भागलपुर4 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

भागलपुर से रांची के लिए सरकारी बस सेवा जल्द शुरू होगी। करीब 22 साल के लंबे अंतराल के बाद शुरू हो रही इस सेवा के लिए बिहार राज्य परिवहन निगम ने सारी तैयारियां पूरी कर ली है। बस सर्विस शुरू करने के लिए भागलपुर परिवहन निगम को स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी के द्वारा दो बसों का परमिट पिछले दिनों मिला था। क्षेत्रीय प्रबंधक पवन कुमार शांडिल्य ने बताया कि झारखंड परिवहन निगम की ऑफिशियल वेबसाइट क्रैश कर जाने के कारण थोड़ी देरी हो रही है। दोनों डीलक्स बसें होंगी, जिसमें 42 सीट रहेंगी।
यह बस सुबह 7:45 बजे तिलकामांझी सरकारी बस डिपो से रांची के लिए खुलेगी जो शाम 7:50 बजे रांची पहुंचेगी। जबकि रांची से यह बस सुबह 5:45 बजे खुलेगी जो शाम 6:30 बजे भागलपुर पहुंचेगी। यह बस भागलपुर से भाया बौसी, हंसडीहा, देवघर होते रांची को जाएगी। किराया 528 रुपए होगा। निजी बस का किराया 600 रुपए है।